Site icon Khabribox

उत्तराखंड: दुखद: गढ़वाल राइफल रेजीमेंट में तैनात अखिल नेगी का आकस्मिक निधन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के लाल अखिल नेगी का आकस्मिक निधन हो गया है।

जवान का निधन-

जानकारी के अनुसार अखिल नेगी 23 वर्ष मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल के रहने वाले थे। आजकल उनकता परिवार नैनीताल जिले के रामनगर में रह रहा है। गढ़वाल राइफल रेजीमेंट में तैनात अखिल नेगी का ऑन ड्यूटी निधन हो गया है। जब उनका निधन हुआ तो वो राजस्थान में तैनात थे। अखिल को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल भी ले जाया गया था। मगर उससे पहले उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन से परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Exit mobile version