Site icon Khabribox

बागेश्वर: आज से व्यापार मंडल चुनाव के लिए चलेगा सदस्यता अभियान

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर नगर व्यापार मंडल के चुनाव होने वाला है। जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

व्यापार मंडल चुनाव-

जिसके लिए व्यापार मंडल चुनाव के लिए आज से यानि 22 से 30 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसके बाद व्यापार मंडल में पंजीकृत व्यापारियों को पहचान पत्र दिए जाएंगे। पंजीकृत व्यापारी ही व्यापार मंडल चुनाव में हिस्सेदारी कर पाएंगे। इसके बाद व्यापार मंडल चुनाव की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।

Exit mobile version