Site icon Khabribox

उत्तराखंड: विश्व के सबसे बड़े कवि सम्मेलन का हुआ आगाज, विदेशों में रह रहे भारतवंशी भी होंगे शामिल, यह रहेगा खास

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रूद्रपुर में विश्व का सबसे बड़े कवि सम्मेलन का आगाज हो गया है।

कवि सम्मेलन का आयोजन-

कवि सम्मेलन का संचालन आवास-विकास स्थिति बुलंदी संस्था के कार्यालय से किया जा रहा है। जिसमें बुलंदी जज्बाते कलम साहित्यिक संस्था की ओर से ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन रविवार को सुबह 10 बजे से किया गया। विश्व के कई देशों में इसका प्रसारण हो रहा है। 300 घंटे के इस आयोजन में कुल 1275 कवि काव्य पाठ करेंगे। जिसमें लगातार 13 दिनों तक दिन-रात चलने वाले इस आयोजन में देश के अलावा विदेशों में रह रहे भारतवंशी भी शामिल हो रहे हैं।

Exit mobile version