Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पशुओं में फैल‌ रहा लंपी संक्रमण, पशुपालकों की आर्थिकी पर पड़ रहा असर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां पशुओं में फैल रहा लंपी संक्रमण के बढ़ते मामले सामने आ रहे हैं। अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी यह बीमारी तेजी से फ़ैल रहा है।

पशुपालकों की आर्थिकी पर असर-

जनपद में अब तक बीमारी से तीन हजार पशु संक्रमित और और 60 की मौत हो चुकी है। संक्रमित बीमारी से गोवंश शिकार हो रहा है। पीड़ित पशुओं के शरीर पर गांठें निकल रही हैं। पशुओं में तेज बुखार आ रहा है। इससे पशु चारा खाना छोड़ दे रहे हैं। जिससे गाय और भैंस दूध नहीं दे रही हैं। पशुओं की मौत हो जा रही है। इस बीमारी का असर उन लोगों पर ज्यादा पड़ा जिनकी कमाई का जरिया खेतीबाड़ी और पशुपालन ही है। इसने पशुपालकों की आर्थिकी की कमर तोड़ दी है।

लंपी संक्रमण-

इस संबंध में अधिकारी का कहना है कि संक्रमण से मृत्युदर एक से दो प्रतिशत है और यह इंसान को संक्रमित नहीं करता है। उनके अनुसार, फिलहाल टीकाकरण चल रहा है। वहीं राज्यों को परामर्श एवं जैव सुरक्षा उपायों का कड़ाई से पालन करने, संक्रमित जानवरों को इधर-उधर आने जाने से रोकने, अवारा मवेशियों की निगरानी करने तथा मृत मवेशियों का सुरक्षित निस्तारण करने को कहा गया है।

Exit mobile version