Site icon Khabribox

बागेश्वर: पेयजल संकट: पेयजल योजना के क्षतिग्रस्त होने से गहराया पानी का संकट

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। लगातार हो रही बारिश से लोगों की मुसिबते बढ़ रही है। वहीं नुकसान की खबरें भी सामने आ रही है। वहीं आरे के समीप जखेड़ा पेयजल योजना के क्षतिग्रस्त होने से नगरपालिका और ग्रामीण क्षेत्र अड़ोली में पेयजल संकट पैदा हो गया है।

पानी का संकट-

इससे योजना के क्षतिग्रस्त होने से नगरपालिका क्षेत्र के कठायतबाड़ा, लोनिवि कॉलोनी, ठाकुरद्वारा, स्टेशन मार्ग और अड़ौली गांव में जल संकट गहरा गया है। लोगों को पानी जुटाने के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है। कई स्थानों पर जल स्रोत नहीं होने से अधिक परेशानी हो रही है। वहीं उपभोक्ताओं ने विभाग से जल्द पेयजल समस्या का निदान करने की मांग की है।

Exit mobile version