Site icon Khabribox

हल्द्वानी: 7 दिनों से लापता है सुमन, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी की 20 वर्षीय सुमन पिछले 7 दिनों से लापता है।

लोगों से की अपील-

इस संबंध में परिजनों ने पुलिस में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई है और उसे जल्द ढूंढने की अपील की है। जानकारी के अनुसार नैनीताल जनपद के बेतालघाट विकासखंड के ग्राम कांडा की मूल निवासी एवं वर्तमान में हल्द्वानी की रहने वाली रखी है। वह कॉलेज में पढ़ती है और हल्द्वानी में अपने किसी परिचित के घर पर रहती है। 16 अगस्त को सुमन सीसीटीवी कैमरे में घर की दीवार फांदते हुए नजर आए और उसके बाद लापता हो गई। इस संबंध में अगर आपको गुमशुदा सुमन के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो आप 9412926324 पर संपर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version