Site icon Khabribox

उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर खच्चर से गिरा युवक, एम्स ऋषिकेश में भर्ती

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। जिसमें सभी उम्र के लोग ‌दर्शन को आ रहे हैं। वहीं गुरूवार शाम को केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिंचोली के पास खच्चर से गिरकर युवक घायल हो गया।

एम्स ऋषिकेश में भर्ती-

जिसके बाद घायल विनोद कुमार (28) को हेली एंबुलेंस के जरिये आज शुक्रवार सुबह एम्स ऋषिकेश लाया गया। जहां चिकित्सक युवक के उपचार में जुटे हैं। यह जानकारी एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल दी। बताया जा रहा है कि युवक नंदा नगर (चमोली) का रहने वाला है।

Exit mobile version