Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सेल्फी के जूनून ने ‌ली जान, पैर फिसलने से नदी में गिरा किशोर, मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां उत्तरकाशी में एक हादसे में किशोर की मौत हो गई।

किशोर की मौत-

जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी के जोशियाड़ा बैराज के पास बीते दिन एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि डुंडा ब्लॉक के धनारी फोल्ड स्थित बमणगांव का रहने वाला 15 वर्षीय मनीष उनियाल पुत्र दुर्गा प्रसाद मंगलवार की सुबह जोशियाड़ा बैराज की तरफ घूमने गया था। इसी दौरान वह बैराज क्षेत्र में सेल्फी लेते वक्त उसका पैर फिसल गया और वह भागीरथी नदी में जा गिरा। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। आसपास खड़े लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मनीष का रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला गया और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Exit mobile version