Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जर्मनी स्थित कोब्लेंज यूनिवर्सिटी में पोस्ट डाक्टोरल फैलो बनें डॉ. प्रवीण ध्यानी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। हमारे उत्तराखंड के होनहार युवा विज्ञान के क्षेत्र में देश विदेश में खुब नाम कमा रहें हैं। जिसमें अब नया नाम डॉ. प्रवीण ध्यानी का शामिल हो गया है।

उत्तराखंड के युवा देश दुनिया में बना रहे पहचान-

देवप्रयाग में रहने वाले डॉ. प्रवीण ध्यानी का जर्मनी स्थित कोब्लेंज यूनिवर्सिटी में पोस्ट डाक्टोरल फैलो के रूप में नियमित वेतनमान पर चयन हुआ है। जिसके लिए वह 01 सितंबर को जर्मनी के लिए रवाना होंगे। डॉ. प्रवीण ध्यानी की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्राम रामपुर श्यामपुर निवासी डॉ. प्रवीण ध्यानी श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति पीपी ध्यानी के बेटे हैं।

Exit mobile version