Site icon Khabribox

उत्तराखंड: युवा सुनील रोहिल्ला ने‌ माउंट कुन की चोटी पर फहराया तिरंगा, यह है अगला लक्ष्य

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। कर्ण नगरी के युवा सुनील रोहिल्ला ने माउंट कुन की चोटी पर तिरंगा फहराया है। अपनी इस उपलब्धि पर उन्होंने जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है।

बताया अगला लक्ष्य-

आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर राजस्थान के दो युवाओं के साथ पर्वतारोही सुनील ने 20 दिन में यह मुकाम पाया। उन्होंने 7077 मीटर की ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लक्ष्य को पूरा किया। मूल रूप से गांव रसूलपुर कलां निवासी एवं इंडियन बैंक में क्लर्क सुनील का अगला लक्ष्य माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करना है।

Exit mobile version