Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की आवाज में आनलाईन ठगी का प्रयास

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आनलाइन ठगी के मामले आए दिन बढ़ते जा रहे हैं। जिसमें ठग ठगी के अलग अलग पैंतरे अपना रहें हैं।

आनलाइन ठगी का मामला-

जिसके बाद अब कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की आवाज निकालकर आनलाइन ठगी के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के जनसंपर्क अधिकारी ताजेंद्र नेगी ने ऋषिकेश कोतवाली पुलिस को दी तहरीर दी है। जिसमें शख्स ने ‌बुधवार की‌ रात को स्वयं को कैबिनेट मंत्री का पीएसओ बताकर चौदह बीघा निवासी संदीप परमार को फोन किया। व्यक्ति के फोन से संदीप परमार को एक अकाउंट नंबर पर आनलाइन माध्यम से 21 हजार 863 रुपये जमा करने को कहा।

मामले में जुटी पुलिस-

इस बात का पता जब कैबिनेट मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी ताजेंद्र नेगी को चला तो उन्होंने तत्काल कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Exit mobile version