Site icon Khabribox

बागेश्वर: उत्तराखंड रणजी टीम के तेज गेंदबाज दीपक धपोला का दलीप ट्रॉफी के लिए हुआ चयन

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के उभरते हुए क्रिकेटर दीपक धपोला का चयन दलीप ट्राफी के लिए हुआ है।

खेल‌ प्रेमियों में खुशी की लहर-

दीपक धपोला उत्तराखंड रणजी टीम के मुख्य तेज गेंदबाज है। दीपक का चयन वर्ष 2022-23 सीजन के लिए सेंट्रल जोन की टीम में हुआ है।‌ वह दलीप ट्रॉफी खेलने वाले उत्तराखंड रणजी टीम के पहले क्रिकेटर होंगे। उनकी उपलब्धि पर बागेश्वर क्रिकेट एसोसिएशन और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।

इस दिन से होगी आयोजित-

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर के अध्यक्ष सुरेश सोनियाल ने बताया कि दलीप ट्रॉफी आठ से 25 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। दीपक के दलीप ट्रॉफी प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राम चंद्र पांडेय, सचिव रमेश दानू, उपसचिव प्रदीप गढ़िया, हरीश रावल, डॉ. राजेंद्र परिहार, नवीन रावल, रमेश लोहनी, कमल बिष्ट आदि ने खुशी जताई है।

Exit mobile version