Site icon Khabribox

बागेश्वर: बहुउद्देशीय शिविर में दर्ज हुई 61 शिकायतें

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां कांडा ब्लॉक के बाजीरौट में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया।

बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन-

जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस शिविर में क्षेत्रवासियों ने पेयजल, सड़क, राशनकार्ड, आवास, आपदा से हुए नुकसान समेत 61 शिकायतें दर्ज कराई। वहीं 36 समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया। इस शिविर कई समस्याएं बताई गई। इस शिविर की अध्यक्षता करते हुए डीएम रीना जोशी ने संबंधित अधिकारियों को अन्य शिकायतों का प्राथमिकता से संज्ञान लेकर जल्द निदान करने के निर्देश दिए।

Exit mobile version