Site icon Khabribox

उत्तराखंड: छुट्टी पर घर आए असम राइफल्स के जवान को लगा करंट, मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां खटीमा मे करंट लगने से छुट्टी पर घर आए असम राइफल्स के जवान की मौत हो गई।

सैन्य सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार-

ग्राम बिल्हरी चकरपुर निवासी हरी चंद (47) पुत्र फिरता सिंह राणा 34 असम राइफल्स में हवलदार थे। आजकल वह छुट्टी पर घर आए थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर पर इनवर्टर में तकनीकी खराबी को सही करते समय उन्हें करंट लग गया। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉ. नेहा महर ने हवलदार हरी चंद को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं हवलदार का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

Exit mobile version