उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड विधानसभा में हुई भर्तियों पर गड़बड़ी का मामला लगातार तुल पकड़ रहा है।
सीएम ने कही यह बात-
जिस पर इन भर्तियों में सवाल उठने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यदि भर्ती में गड़बड़ी हुई है तो उसे विधानसभा स्तर पर देखा जाएगा।
भर्ती में गड़बड़ी मामला-
दरअसल विधानसभा में भाजपा सरकार के समय नियुक्त हुए 72 कर्मचारियों की सूची वायरल हो गई है। शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए यह सूची शेयर की। इसमें पिछली भाजपा सरकार के समय हुई भर्तियों पर सवाल उठाने के साथ ही भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के रिश्तेदारों के नाम होने पर भी सवाल उठाए गए हैं।