Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रेमी के प्यार में अंधी लड़की ने कर ली खुदकुशी, जानें क्यों उठाया यह खौफनाक कदम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां हरिद्वार में एक लड़की ने आत्महत्या कर ली।

जहरीला पदार्थ खाने से मौत-

जानकारी के अनुसार किशोरी की उम्र 16 साल है। जांच में पता चला है कि किशोरी का क्षेत्र में ही रहने वाले किसी लड़के से अफेयर चल रहा था। इस बात को लेकर रविवार रात किशोरी और उसके परिजनों के बीच कहासुनी हो गई। परिजनों ने बेटी को समझाने की कोशिश की तो उसने गुस्से में रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। जिस पर किशोरी की हालत बिगड़ने लगी। किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजन आनन फानन में उसे अस्पताल ले गए, लेकिन किशोरी बच नहीं सकी। इलाज के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version