Site icon Khabribox

अल्मोड़ा और हल्द्वानी के मेडिकल कॉलेज को मिले 12 डाॅक्टर, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी अच्छी खबर सामने आई है। कुमाऊं में हल्द्वानी और अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में तैनात 24 एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टरों को प्रमोशन देकर प्रोफेसर बनाया गया है। इनमें से 07 डॉक्टर हल्द्वानी तो 05 अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में सेवाएं देंगे।

मिला प्रमोशन-

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के सचिव द्वारा संस्तुति प्राप्त होने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी और राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान अल्मोड़ा (राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा) में कार्यरत 24 एसोसिएट प्रोफेसरों को प्रोफेसर पद पर प्रमोशन मिला है। इनमें से 03 एसोसिएट प्रोफेसर को प्रमोशन पर राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून व 08 को राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में भेजा गया है। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज को 07 प्रोफेसर मिले हैं। इसके अलावा इसी कॉलेज के 11 एसोसिएट प्रोफेसरों को प्रोफेसर बनाकर अल्मोड़ा, दून, श्रीनगर और कैंसर हॉस्पिटल हल्द्वानी भेजा गया है।

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को मिले डॉक्टर-

डॉक्टर वर्तमान तैनाती नई तैनाती-


डॉ. दिनेश चंद्र पुनेरा (टीबी एवं चेस्ट) मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा
डॉ. शैलेंद्र सिंह (ऑर्थोपेडिक्स) मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा
डॉ. ऊषा जोशी (पैथोलॉजी) मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा
डॉ. सलोनी उपाध्याय (पैथोलॉजी) मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा
डॉ. भारत भूषण (डेंटिस्ट्री) मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा

Exit mobile version