Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बारिश के कारण फिसली बाइक, युवक की मौत, हेलमेट न पहनना बनी वजह

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। सड़क हादसों की खबरें दिल को झकझोर देती है। लेकिन आए दिन ऐसी खबरें सुनने को मिलती है। एक ऐसी खबर देहरादून से सामने आई है।

सड़क हादसे में युवक की मौत-

देहरादून के रहने वाले पुलकित गौड़ अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी बारिश के चलते युवक की बाइक फिसल‌ गई। जिससे युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम पुल के करीब पहुंची तो देखा कि एक बाइक सवार पुल के बीचों-बीच गिरा पड़ा है। उसे 108 एंबुलेंस से तुरंत जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि ‌पुलकित ने बाइक चलाते वक्त हेलमेट नहीं पहना था। यही लापरवाही उसकी मौत की वजह बनी। पुलकित सिर्फ 22 साल का था।

Exit mobile version