Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आयोग ने परीक्षा आयोजित कराने वाली कंपनी को जारी किया कारण बताओ नोटिस

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने एक कंपनी को कारण बताओ नोटिस भेजा।

जानें-

आयोग ने प्रश्न पत्र लीक घोटाले में शामिल एक कंपनी को शुक्रवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। जिसमें यूकेएसएसएससी ने कहा कि घोटाले में कंपनी की भूमिका ‘गंभीर अपराध’ की श्रेणी में आती है और उसे एक सप्ताह में इस बात का जवाब देने को कहा गया है कि उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए और कंपनी को ब्लैकलिस्ट क्यों नहीं किया जाना चाहिए। यूकेएसएसएससी के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है, ” मामले में चल रही जांच आपकी कंपनी की संलिप्तता को दर्शाती है जिसने परीक्षाएं आयोजित की थीं और जिनके प्रश्नपत्र लीक हुए थे।”

Exit mobile version