Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुरानी पेंशन सहित 20 सूत्री मांगों के लिए कर्मचारियों ने किया प्रर्दशन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां राज्य कार्मिकों के डाउनग्रेड वेतन के निर्णय से नाराज कर्मचारियों ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है।

कर्मचारियों का आंदोलन-

जिस पर अल्मोड़ा और बागेश्वर के विकास भवन में पुरानी पेंशन सहित 20 सूत्री मांगों के लिए कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया।

कहीं यह बात-

अल्मोड़ा में उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के सचिव संयोजक पूर्णानंद नौटियाल ने बताया कि शासन स्तर पर पूर्व निर्णयों का शासनदेश जारी करने आदि की मांग के लिए धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि उन्हें राज्य कर्मियों की तरह ही समान रूप से लाभ दिए जाए। समिति ने जन जागरण कार्यक्रम में संयोजक मंडल का गठन कर कार्यकारिणी का विस्तार भी किया।

यह लोग रहें मौजूद-

वहां पर केएन कांडपाल, पुष्कर सिंह भैसोड़ा, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, नवीन चंद्र जोशी, निर्मल कुमार जोशी, मनोज चंद्र त्रिपाठी, अजय सिंह मेहरा, महेंद्र सिंह बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version