Site icon Khabribox

नैनीताल: झील में समाई सुरक्षा दीवार, बाल-बाल बचे लोग

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां मल्लीताल स्थित बैंड स्टैंड के पास झील से लगी सुरक्षा दीवार शनिवार को भरभराकर गिर गई।

बैंड स्टैंड के पास झील से लगी सुरक्षा दीवार भर-भराकर गिरी-

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर दो बजे बैंड स्टैंड से दस मीटर आगे चिल्ड्रन पार्क के सामने फुटपाथ व दीवार का दस मीटर का हिस्सा झील में समा गया। इस दौरान क्षेत्र में घूम रहे लोग भी बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम राहुल साह ने क्षेत्र का निरीक्षण कर पालिका के ईओ से आसपास की दुकानों को हटवाने के निर्देश दिए।

Exit mobile version