Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पांच सितंबर को शिक्षिका महादेवी रावत देहरादून में मुख्यमंत्री से करेंगी संवाद

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। चमोली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय ल्वाणी में कार्यरत प्रभारी प्रधानाध्यापिका महादेवी रावत पांच सितंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री के बोधिसत्व मंथन संवाद में प्रतिभाग करेंगी।

जानें

देवाल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ल्वाणी की प्रभारी प्रधानाध्यापिका महादेवी रावत की तैनाती इस विद्यालय में 14 जनवरी 2015 को हुई। अपने तैनाती के समय से ही इस अध्यापिका ने विद्यालय को संवाराना शुरू किया था। इस संबंध में बीईओ मास्टर आदर्श ने बताया कि महादेवी रावत पांच सितंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री से संवाद करेंगी।

Exit mobile version