Site icon Khabribox

हल्द्वानी: पत्नी की शिकायत लेकर थाने पहुंचा पति, बताई हैरान करने वाली वजह

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां हल्द्वानी के मुखानी थाने में पति ने अपनी पत्नी पर केस दर्ज कराया है।

पत्नी के खिलाफ शिकायत-

जानकारी के अनुसार कठघरिया में रहने वाले पीड़ित पति ने पत्नी के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दी है। जिसमें कहा कि उसकी पत्नी आए दिन उसके साथ मारपीट करती है और उसकी दो बेटियों को भी मारती है। पीड़ित पति ने बताया है कि उसे जानकारी नहीं है कि पिछले 6 साल से उसकी पत्नी कहां आती और कहां जाती है, लेकिन वह जब भी घर आती है तब उसके और बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर देती है। साथ ही पुलिस केस करने की धमकी देती है।

पुलिस हर पक्ष से कर रही जांच-

जिसके बाद इस मामले में मुखानी थाने ने पीड़ित पति की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर ली है। जिसके बाद पुलिस इस मामले में हर पक्ष से जांच कर रही है।

Exit mobile version