Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बदरीनाथ मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां ऋषिकेश बदरीनाथ मार्ग पर नीर गड्डू के पास एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।

खाई में गिरी कार-

यहां एक आर्टिगा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। कार में छह लोग सवार थे। सभी लोग मुंबई के रहने वाले थे‌। वहीं चालक लोकल का बताया जा रहा है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर तत्काल ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया‌।

Exit mobile version