Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां कच्ची शराब पीने से पांच लोगों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां हरिद्वार में कच्ची शराब पीने से पांच लोगों की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

कच्ची शराब से मौत-

जानकारी के अनुसार पथरी थाना क्षेत्र के गांव शिवगढ़ उर्फ तेलीवाला फूल गढ़ में कच्ची शराब पीने से पांच लोगों की मौत होने की खबर है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वही आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। जिसमें गांव फूल गढ़ निवासी राजू अमरपाल, भोला व गांव शिवगढ़ में मनोज व अमरपाल की जॉली ग्रांट व काका की एम्स ऋषिकेश में मौत हुई है।

Exit mobile version