Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आम जनता को लग सकता है मंहगाई का झटका, बढ़ने वाली है बिजली की दरें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई हैं। जनता को‌ पहले ही मंहगाई से जूझना पड़ रहा है। वहीं ऐसे में अब जनता पर‌ मंहगाई की दोगुनी मार पड़ने वाली है।

बढ़ सकते हैं बिजली के दाम-

ऊर्जा निगम एक बार फिर बिजली की दरों में बढ़ोतरी करने जा रहा है। इसे लेकर उत्तराखंड नियामक आयोग में याचिका दायर की गई है। जिसमें यह बात सामने आ रही है कि ऊर्जा निगम के अधिकारी महंगी बिजली खरीद के कारण घाटा होने की बात कह रहे हैं। घाटे की भरपाई के लिए ऊर्जा निगम ने 12.27 प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव भेजा है। जिस पर‌ बिजली मंहगी हो सकती है। इससे आम जनता की परेशानी बढ़ सकती हैं।

Exit mobile version