Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बस से बाइक को लगी जोरदार टक्कर, हादसे में कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश सचिव की मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां देहरादून में सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मौत हो गई।

बस ने बाइक सवार को रौंदा-

जानकारी के अनुसार यहां बेकाबू यूपी रोडवेज की बस ने नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान चमोली जनपद निवासी अनिल चमोली के रूप में हुई है। अनिल कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश सचिव थे। जिस पर मृतक के परिजन रोडवेज बस के ड्राइवर को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। पुलिस से मिली सूचना के अनुसार कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश सचिव अनिल चमोली किसी काम से देहरादून आए हुए थे। उनका परिवार चमोली जिले में रहता है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Exit mobile version