Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राज्य स्तरीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता में मुनस्यारी ने बागेश्वर को हराया

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। राज्य स्तरीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता के चौथे लीग का मैच शानदार रहा‌। दिनेशपुर के रुद्र यंग क्लब की ओर से शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में भवेश चटर्जी मेमोरियल प्रतियोगिता हो रही है।

जानें-

जिसमें मुनस्यारी की टीम ने बागेश्वर को 4-1 से हराकर प्रतियोगिता के अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। आयोजकों ने बताया कि दूसरे चक्र में पहुंचने वाली चारों टीमों को सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश दिया गया है। पहला सेमीफाइनल मैच रामनगर और उत्तरकाशी की टीम के बीच खेला जाएगा।

Exit mobile version