Site icon Khabribox

दुखद: कैंची धाम से अल्मोड़ा को आ रही कार पर गिरा बोल्डर, एक व्यक्ति की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

नैनीताल से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। यहां आज सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए।

सड़क हादसे में चालक की मौत-

जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 12:30 बजे कैंची धाम से खैरना अल्मोड़ा की ओर से लगभग 2 km आगे एक स्विफ्ट कार UP-21CU-7632 के ऊपर एक बोल्डर गिर गया। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई है, जबकि कार सवार अन्य तीन लोग गंभीर से घायल हो गए। जिसमें मृतक की पहचान जतिन दिवाकर निवासी मुरादाबाद व घायलों में प्रवीन चौधरी ,अभय ,अक्षय निवासीगण मुरादाबाद के रूप में हुई है। हादसे के शिकार हुए सभी पर्यटक यूपी के मुरादाबाद जिले के रहने वाले हैं। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई हैं।

Exit mobile version