Site icon Khabribox

नैनीताल: नैनी झील में गिरकर नाविक की मौत, मिर्गी का दौरा पड़ने पर हुआ हादसा

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां नैनी झील में गिरकर नाव चालक की मौत हो गई।

नदी‌ में गिरकर नाविक की मौत-

जानकारी के अनुसार ब्रे साइट कंपाउंड निवासी दीवान राम नाव चालक हैं। मल्लीताल कोतवाली एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि मृतक दीवान राम नाव में भरे पानी को खाली कर रहा था। इस दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ा। जिसके कारण वह नाव में गिर ही गया। उसके शरीर का ऊपरी हिस्सा नैनी झील में डूब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। जिसके बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा गया।

Exit mobile version