Site icon Khabribox

हल्द्वानी: अस्पताल में डेंगू व बीमारी बुखार के बढ़ रहे मरीज

हल्द्वानी‌ से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस के बाद डेंगू का खतरा बढ़ रहा है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा मामले देहरादून और हरिद्वार से सामने आए‌ है।

डेंगू व दिमागी बुखार का खतरा-

वहीं हल्द्वानी मे‌ एसटीएच में डेंगू के दो रोगी भर्ती हुए हैं, वहीं अस्पताल में भर्ती एक मरीज में दिमागी बुखार की पुष्टि हुई है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जल्द ही डेंगू का 16 बेड का अलग वार्ड तैयार किया जाएगा। इस संबंध में मेडिसिन विभाग के एसो. प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह ने बताया कि अस्पताल में एक यूपी के धामपुर निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति और पांडे निवास क्षेत्र के 39 वर्षीय व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं एक रोगी ऊधम सिंह नगर का भर्ती है जिसमें दिमागी बुखार की पुष्टि हुई है।

Exit mobile version