Site icon Khabribox

बागेश्वर में लगातार हो रही बारिश से बिजली व पानी की सेवाएं ठप, अल्मोड़ा में पांच ग्रामीण सड़कें बंद

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में आफत की बारिश होने से नुकसान की खबर सामने आई है।

बागेश्वर में भारी बारिश का दौर जारी

वहीं बागेश्वर में सरयू का जलस्तर बढ़ गया है। सड़कें पानी से लबालब भर गई हैं। लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया है। गांव क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। बिजली, पानी, संचार सेवाएं ठप हैं। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि अल्मोड़ा में बारिश से पांच ग्रामीण मार्ग बंद हैं।

Exit mobile version