Site icon Khabribox

अंकिता मर्डर केस: परिजनों ने अन्तिम संस्कार करने से किया इंकार, जांच को लेकर उठाए सवाल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की हत्या से पूरे राज्य में शोक की लहर है। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग-

अंकिता हत्याकांड से पूरे उत्तराखंड में आक्रोश बना हुआ है। वहीं अब अब युवती के परिवार ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। राज्य सरकार पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार ने कहा कि सरकार ने रिसॉर्ट को तोड़ दिया, जिससे सबूत मिट जाएं। यह गलत किया गया है। अंकिता के पिता ने सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अंतिम संस्कार कराने से मना कर दिया है।‌उन्होंने दोबारा पोस्टमार्टम कराने की भी मांग की है।

Exit mobile version