Site icon Khabribox

हल्द्वानी: अंकिता हत्याकांड मामले में युवाओं में आक्रोश, शहर में निकाली महाआक्रोश रैली

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड मामले को लेकर पूरे प्रदेश में उबाल है। सड़क पर उतर कर लोग आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।

अंकिता हत्याकांड को लेकर लोगों में आक्रोश-

जिस पर हल्द्वानी युवाओं ने बुधवार को शहर में महाआक्रोश रैली निकाली। एमबीपीजी कॉलेज से डीएम कार्यालय तक यह रैली निकाली गई। रैली के दौरान युवाओं ने अंकिता हत्याकांड को लेकर भयंकर रोष जाहिर किया। हाथों में तख्तियां लेकर अंकिता हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं के नारे लगाए। कहा कि अंकिता के साथ हुई घटना ने उत्तराखंड को शर्मसार कर दिया है।

राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन-

इस दौरान युवाओं ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में अंकिता के हत्यारों को सात दिनों के भीतर फांसी देने, राजस्व पुलिस की व्यवस्था खत्म करने, प्रदेश के सभी होमस्टे व अन्य होटलों पर कड़ी नियमावली बनाने आदि मांगों को पूरा करने की मांग की है। साथ‌ ही उन्होंने समय पर न्याय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Exit mobile version