Site icon Khabribox

उत्तराखंड में सामान्य से अधिक हुई वर्षा, इतना रहा ओवरआल आंकड़ा

उत्तराखंड में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। जिसके बाद अब मौसम में बदलाव हो गया है। ‌धूप और बारिश के दौर के बाद अब ठंड शुरू हो गई है।

जानें-

इस बार सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। सितंबर की बरसात ने मानसून काल की ओवरआल वर्षा के आंकड़ों को भी सुधारने का काम किया है। सितंबर में उत्तराखंड में सामान्य (दीर्घ अवधि का औसत) से 23 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। इससे एक जून के बाद मानसूनी वर्षा का आंकड़ा सामान्य से आठ प्रतिशत की कमी पर आ गया है। अगस्त तक यह आंकड़ा सामान्य से 14 प्रतिशत कम बना हुआ था। अक्टूबर में भी राज्य में भारी बारिश हुई। वहीं नवंबर ‌में रूक-रुककर वर्षा का रिकॉर्ड रहा।

Exit mobile version