Site icon Khabribox

हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद, चले लाठी-डंडे, दो छात्र लहुलूहान

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दो छात्र लहुलूहान हो गये।

दो गुटों में खुनी संघर्ष-

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र प्रथम वर्ष की कक्षा में बैठ गया। इस पर वहां मौजूद प्रथम वर्ष के छात्रों ने आपत्ति जताई। दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और दोनों पक्ष कक्षा से बाहर परिसर में आ गए। प्राचार्य कक्ष के बाहर पहुंचते ही दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चल पड़े। इसमें दो छात्र लहुलूहान हो गये। जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस में दी तहरीर-

वही एमबीपीजी कॉलेज में हुई घटना में एक पक्ष के दमुवाढूंगा निवासी मुकेश पांडे की तहरीर पर पुलिस ने समीर, नाजिम और आठ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 323, 504 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

Exit mobile version