Site icon Khabribox

उत्तराखंड की प्रदेश स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता में अल्मोड़ा रहा अव्वल

कालाढूंगी में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान उत्तराखंड की प्रदेश स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

अल्मोड़ा रहा प्रथम-

यह प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई है। जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर में हुई तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 87 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में अल्मोड़ा संभाग प्रथम, नैनीताल संभाग द्वितीय तथा पिथौरागढ़ संभाग तृतीय स्थान पर रहे। जिसके बाद विधायक बंशीधर भगत ने प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए।

Exit mobile version