उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में दो अक्टूबर को काला दिवस के रूप में मनाए जाने की बात कही गई है।
यूकेडी की घोषणा-
अंकिता भंडारी मर्डर केस को लेकर लोग काफी आक्रोशित है। हर जगह अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने के लिए लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय संरक्षक त्रिवेन्द्र पंवार ने अंकिता हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल ने गांधी जयंती के दिन उत्तराखंड में एक बड़े आंदोलन की सरकार को चेतावनी दी है। इसके साथ ही 2 अक्टूबर को उत्तराखंड क्रांति दल ने पूरे उत्तराखंड में काला दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है।