March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

पिथौरागढ़: कालीताल में डूबने से किशोर की मौत

बेड़ीनाग (पिथौरागढ़) से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। यहां नगर पंचायत बेड़ीनाग के भट्टीगांव वार्ड निवासी राहुल चन्याल (15) की कालीताल में डूबने से मौत हो गई।

नहाते समय डूबा किशोर-

जानकारी के अनुसार भट्टीगांव वार्ड निवासी राहुल चन्याल पुत्र स्व.भगत राम शनिवार को दो दोस्तों के साथ बेड़ीनाग से छह किमी दूर कालीताल में नहाने गया था। इस दौरान वह डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं सके। साथियों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर आए और उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज पांडे और एसआई रवींद्र टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने राहुल को ताल से निकालकर स्वास्थ्य केंद्र बेड़ीनाग पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. संदीप ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।