Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आप को बड़ा झटका, सीएम उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने थामा भाजपा का दामन

उत्तराखंड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। यह खबर राजनीति से जुड़ी है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के सीएम पद के दावेदार रहे कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं।

भाजपा में शामिल हुए अजय कोठियाल-

कर्नल अजय कोठियाल के साथ उनके करीब 150 समर्थकों ने भाजपा का दामन थामा है। आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में कर्नल अजय कोठियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप ज्वाइन करना उनकी सबसे बड़ी भूल थी। पार्टी ज्वाइन करने के बाद कोठियाल ने कहा कि भाजपा की विचारधारा को जनमानस तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

Exit mobile version