Site icon Khabribox

उत्तराखंड: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने हरिद्वार में विसर्जित की मां की अस्थियां

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां हरिद्वार में साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने अपनी मां की अस्थियां विसर्जित की।

महेश बाबू ने हरिद्वार में विसर्जित की मां की अस्थियां-

महेश बाबू ने हरिद्वार के वीआईपी घाट पर अपनी मां की अस्थियां​ विसर्जित की। इस दौरान सुपरस्टार महेश बाबू ने तमाम रीति-रिवाजों को निभाते हुए कर्मकांड करवाया। तीर्थ पुरोहित अखिलेशानंद शर्मा गोविंद ने पूरे विधि विधान से यह कर्मकांड करवाया। गौरतलब है कि महेश बाबू की मां इंदिरा देवी लंबे समय से बीमार थीं।‌ हैदराबाद स्थित घर में उन्होंने चार दिन पहले 70 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनका इलाज हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में चल रहा था।

Exit mobile version