Site icon Khabribox

उत्तराखंड: खेल शिक्षक सुनील रावत को उत्तराखंड गौरव रत्न पुरूस्कार- 2022 से किया गया सम्मानित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ यहा पौड़ी गढ़वाल कें राजकीय इंटर कॉलेज कुंभीचौड के खेल शिक्षक सुनील रावत को उत्तराखंड गौरव रत्न पुरूस्कार- 2022 से सम्मानित किया गया है।

उत्तराखंड गौरव रत्न पुरस्कार-

विश्व सेवा परिषद की ओर से डिप्टी स्पीकर हॉल नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के खेल शिक्षक एवं एसजीएफआई के इंटरनेशनल फुटबॉल कोच सुनील रावत को नेपाल सरकार के गृहमंत्री भरत शाह द्वारा उत्तराखंड गौरव रत्न से सम्मानित किया गया। जिसके बाद उन्हें यह सम्मान मिलने से पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर बनी हुई है।

Exit mobile version