Site icon Khabribox

अंकिता हत्याकांड: पुलिस की सख्ती के सामने टूटा पुलकित आर्य, घटना के दिन की बताई कहानी

उत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड को लेकर लोगों में काफी आक्रोश बढ़ा हुआ है। लोग लगातार आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं

अंकिता की हत्या के दूसरे दिन नहर में फेंका फोन-

इसी बीच इस केस से जुड़ी खबर सामने आई है। पुलकित आर्य ने बताया था कि अंकिता ने जब उसका फोन नहर में फेंका तो गुस्से में उसने उसे धक्का दे दिया। जो बिल्कुल झूठ है। पुलिस की सख्ती के सामने पुलकित टूट गया और उसने बताया कि अपनी कहानी को साबित करने के लिए उसने हत्या के अगले दिन मोबाइल नहर में फेंका था। वह मोबाइल को उसी स्थान पर फेंकना चाहता था, जहां अंकिता को धक्का दिया था। सीसीटीवी से बचने के लिए उसने दूसरा रास्ता चुना। वो जंगल के रास्ते नहर तक पहुंचा और वहां मोबाइल फेंक दिया। टेक्निकल एक्सपर्ट के मुताबिक आरोपी पुलकित का मोबाइल अगले दिन दोपहर में बंद हुआ था। जिसके बाद इस बात का खुलासा हुआ है।

Exit mobile version