Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां बाइक सवार युवकों पर झपटा गुलदार, शरीर‌ में किए गहरे घाव

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार गुलदार का आतंक बना हुआ है। इसके चलते लोग घरों से निकलने में भी डर रहे हैं।

गुलदार का आतंक-

एक ऐसा ही मामला पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीनगर से सामने आया है। जानकारी के अनुसार अरविंद सिंह रावत और अजय रावत रविवार देर शाम करीब 7 बजे बाइक पर सवार होकर जसकोट गांव से कीर्तिनगर जा रहे थे। तभी सांपला बैंड के पास गुलदार पहले से घात लगाए बैठा था, उसने उन पर हमला कर दिया। जिससे दोनों लोग बाइक समेत सड़क पर गिर गए। जैसे तैसे दोनों युवक अपनी जान बचाकर भागे। दोनों की पीठ पर गुलदार के नाखून से गहरे घाव हो गए। दोनों की जान बच गई। वहीं स्थानीय लोगों ने गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

Exit mobile version