Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस दिन से सूरतगिरि बंगला कनखल में चातुर्वेदपारायण का क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन उत्तर भारत का होगा आयोजन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेदविद्या प्रतिष्ठान मध्य प्रदेश, वेदस्थली शोध संस्थान व श्री महेश्वरानंद सांगवेद संस्कृत विद्यालय कनखल, हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में वैदिक सम्मेलन का आयोजन हो रहा है।

7 से 9 अक्टूबर तक होगा आयोजन-

जिसमें आगामी 7 से 9 अक्टूबर तक सूरतगिरि बंगला कनखल में चातुर्वेदपारायण का क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन उत्तर भारत का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वैदिक विद्वानों के साथ सूरतगिरि बंगला गिरिशानंदाश्रम के परमाध्यक्ष महामण्डलेश्वर आचार्य स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज का सानिध्य रहेगा।

यह रहेगा कार्यक्रम-

जिसमें इस कार्यक्रम के प्रथम दिन 7 अक्टूबर को प्रथम सत्र 8 से 10 बजे तक होगा। 10 से 12 बजे तक समग्र वेदशाखा परायण पर विद्वानों का उद्बोधन होगा। द्वितीय सत्र की शुरूआत 3 से 4 बजे तक होगी तथा 4 से 5.30 तक वेदशाखा परायण पर उद्बोधन होगा। 9 अक्टूबर को कार्यक्रम का समापन होगा।

Exit mobile version