उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ट्रैफिक रोककर सड़क पर शराब पीने वाले यूट्यूबर बॉबी कटारिया को एसीजेएम द्वितीय संजय कुमार की कोर्ट ने जमानत दे दी है।
कोर्ट से मिली जमानत-
यहां यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। हालांकि 11 वकीलों की फौज लेकर आए बाॅबी कटारिया की जमानत का कैंट पुलिस ने विरोध किया लेकिन सीजेएम ने जमानत दे दी। देहरादून में शुक्रवार को कटारिया दिल्ली से 11 वकीलों को लेकर कोर्ट पहुंचा था। कोर्ट ने 25 हजार रुपये के जमानती बॉन्ड पर कटारिया को जमानत दी।