Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां किशोर ने झील में लगाई छलांग, लापता, आज चलेगा सर्च अभियान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक किशोर ने शनिवार सुबह जोशियाड़ा बैराज की झील में छलांग लगा दी। जिसका अब तक सुराग नहीं लगा है।

झील में कूदा किशोर-

जानकारी के अनुसार विकाखंड डुंडा के न्यू सारी गांव निवासी दुर्गेश ने शनिवार सुबह करीब सात बजे जोशियाड़ा बैराज झील में छलांग लगा दी। जिस पर घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ के निरीक्षक पंकज सिंह व आपदा प्रबंधन केंद्र के मास्टर ट्रेनर मस्तान भंडारी मौके पर पहुंचे। उनके नेतृत्व में एनडीआरएफ, आपदा प्रबंधन व पुलिस की 11 सदस्यीय टीम ने लापता किशोर की खोजबीन की। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया। वहीं आज‌ झील खाली कर लापता किशोर की तलाश की जाएगी।

Exit mobile version