Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आज से विरासत आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल 2022 का हो रहा आयोजन, यह हस्ती होंगी शामिल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में आज से विरासत आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल 2022 का आगाज होने जा रहा है।

होंगे मुख्य कार्यक्रम-

इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। देहरादून के कौलागढ़ रोड स्थित डॉ. बीआर अंबेडकर स्टेडियम में आज यानी 9 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक यह कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में जाने माने पार्श्वगायक सुरेश वाडकर और वडाली बंधु आकर्षण का केंद्र होंगे। इसके अलावा कार्यक्रमों में मुख्य रूप से क्राफ्ट विलेज, फूड फेस्टिवल, क्लासिकल म्यूजिक एंड डांस, फोक म्यूजिक एंड डांस के साथ क्राफ्ट वर्क शॉप, विंटेज एंड क्लासिक कार एंड बाइक रैली और क्विज आदि प्रोग्राम होंगे।

Exit mobile version