Site icon Khabribox

उत्तराखंड: संजीवनी दिवाली फेस्ट – 2022 का हुआ शुभारंभ, विभिन्न उत्पादों के लगाए‌‌ गए स्टाल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में शनिवार को ओल्ड मसूरी रोड, देहरादून स्थित सिविल सर्विस इंस्टीट्यूट में सिविल सर्विस ऑफ़िसर्स वाइव्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित संजीवनी दिवाली फेस्ट – 2022 का शुभारंभ किया गया है।

यह उत्पाद शामिल-

यह संजीवनी दिवाली फेस्टीवल 2 दिन का आयोजित किया गया है। संजीवनी दिवाली फेस्ट में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को स्टालों के माध्यम दिखाया गया, जिसमे पौड़ी जिले में बने मँड़ुवे के बिस्कुट, पहाड़ी फलों जैसे माल्टा, संतरा के जूस, घरों में निर्मित अचार, नैनीताल जिले के स्थानीय उत्पादों, विकासनगर क्षेत्र में निर्मित स्टॉल, शॉल, मफलर, स्वेटर, उत्तरकाशी में निर्मित पंखी, पूजा आसान , पिथौरागढ़ जिले से ऐपण डिजाइन साड़ियाँ, एवं तांबे के बर्तन, जोशीमठ की राजमा, पहाड़ी अंजीर के उत्पाद, रिंगाल के उत्पाद, हाथ से बनी मोमबत्ती, मिट्टी के बर्तन, दिए, रिंगाल के उत्पादों , गाय के गोबर से बने उत्पाद, पेंटिंग, साथ ही हरिद्वार में दिव्यांजन बच्चों द्वारा निर्मित सजावट सामग्री, मोमबत्ती आदि के विशेष उत्पाद शामिल हैं।

Exit mobile version