Site icon Khabribox

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की रची साजिश, चार बदमाशों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को जान से मारने की धमकी‌ दी गई है। इस संबंध में उमा शंकर द्विवेदी का आरोप है कि कुछ अपराधी जेल से साजिश रचकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की रेकी कर रहे हैं।

जांच में जुटी पुलिस-

जिसमें कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की उत्तर प्रदेश के शूटर से हत्या कराने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। बताया जा रहा है कि चोरी के मामले में पूर्व में जेल गए बदमाश ने मंत्री की रेकी कर शूटरों की पूरी टीम तैयार कर ली थी। लेकिन सुपारी की बात लीक हो गई। इस पर पुलिस ने रविवार को चार आरोपितों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसके बाद इनकी तलाशी के लिए छापेमारी की जांच शुरू हो गई है।

Exit mobile version